पलटूराम निकले कांग्रेस विधायक ने अपने मुंह के बजाय ईवीएम को किया काला

पलटूराम निकले कांग्रेस विधायक ने अपने मुंह के बजाय ईवीएम को किया काला

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें मिलने पर भी अपना मुंह काला करने का ऐलान करने वाले कांग्रेस विधायक अब चुनाव नतीजों के बाद अपने वायदे से मुकर गए हैं। अपना मुंह काला करने के बजाय अब उन्होंने ईवीएम का मुंह काला करते हुए अपने वायदे को पूरा करने का दावा किया है।

बृहस्पतिवार को राजभवन के सामने एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की भांडरे विधानसभा सीट से इलेक्शन जीतने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दावा किया था कि अगर इस इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें भी मिल गई तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे। अब जब नतीजे घोषित हो गए हैं तो उन्हें अपना वायदा पूरा करने की याद आई।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक अपना वायदा पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजभवन के सामने अपना मुंह काला करने के लिए पहुंच गए।

इससे पहले कि कांग्रेस विधायक अपना मुंह काला करके अपने वायदे को पूरा कर पाते, उससे पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कांग्रेस विधायक को अपना मुंह काला करने से रोक दिया।

हालांकि यह मामला यहीं पर खत्म ही नहीं हुआ बल्कि फूल सिंह बरैया ने दिग्विजय सिंह के कहने पर खुद का मुंह काला करने के बजाय ईवीएम को काला कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार का ठीकरा पार्टी एक बार फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर फोड़ रही है।

बृहस्पतिवार को राजभवन के सामने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और समर्थकों की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की एक तस्वीर के ऊपर कालिख पोतते हुए नजर आए हैं।

epmty
epmty
Top