कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा पहुंचे

पणजी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गोवा की एक दिन की राजनीतिक यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचकर वेलसावो में मछुआरों की एक सभा को संबोधित किया।

गांधी ने दक्षिण गोवा के वेलसावो में गांव मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत में उनकी समस्याओं को सुना। उनके साथ गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोंडावकर और स्थानीय नेता मौजूद थे। इस यात्रा में उनका पणजी में आजाद मैदान में शहीद स्मारक श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है। वह शाम को यहां श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के 'जागोर' सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

राज्य विधानसभा का चुनाव अगले साल शुरू होने जा रहे हैं और यहां विभिन्न दलों के बड़े नेताओं का आना-जाना बढ़ गया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top