कांग्रेस नेता का आरोप- राज्य के महत्व को कम करने की रच रही साजिश

कांग्रेस नेता का आरोप- राज्य के महत्व को कम करने की रच रही साजिश

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उत्तर प्रदेश में निवेश भेजकर मुंबई और महाराष्ट्र के महत्व को कम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

पटोले ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुबंई यात्रा और देश की वित्तीय राजधानी में उद्योगपतियों के साथ उनकी बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र देश का सबसे प्रगतिशील राज्य है और मुंबई अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर है। भाजपा ने गुजरात में निवेश भेजने के बाद अब उत्तर प्रदेश में निवेश भेजने की एक और योजना बनाई है। यह मुंबई और महाराष्ट्र के महत्व को कम करने की भाजपा की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर काम कर रही महाराष्ट्र सरकार निवेश के नाम पर योगी के लिए लाल कारपेट बिछा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत खराब है। योगी आदित्यनाथ की सरकार बुलडोजर चलाकर गरीबों और आम आदमी के घरों को तोड़ रही है और राज्य में महिलाएं, अल्पसंख्यक और दलित समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पटोले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मुंबई में फिल्म उद्योग पर नजर है। पहले भी भाजपा द्वारा इस उद्योग को उत्तर प्रदेश में ले जाने के लिए कई प्रयास किए गए थे।

epmty
epmty
Top