कमजोर हो गई है कांग्रेस-घर बैठने से नहीं चलेगा काम

कमजोर हो गई है कांग्रेस-घर बैठने से नहीं चलेगा काम

नई दिल्ली। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस कमजोर हो गई है। पार्टी नेताओं के घर बैठने से काम नहीं चलेगा। घर से बाहर निकल कर दिक्कते झेल रहे लोगों की समस्याएं सुननी और जाननी पड़ेगी।

दरअसल पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं, जिसके चलते विभिन्न राज्यों और केंद्र में उसे सत्ता प्राप्ति की इंतजार करनी पड़ रही है। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस इस समय कमजोर हो गई है। मैं पूरी ईमानदारी के साथ कह रहा हूं कि अगर कांग्रेस को देश बचाना है तो उसे नींद से जागना होगा और मजबूत तरीके से खड़ा होना होगा। कांग्रेस के नेताओं को घरों से बाहर निकलकर दिक्कतें भोग रहे लोगों की समस्याओं को जानकर उनके निराकरण के प्रयास करने होंगे। यह सब काम घर पर बैठकर नहीं हो सकता है। नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला कांग्रेस के अलावा भाजपा पर भी काफी हमलावर रहे हैं।

हाल ही में पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि भाजपा कह रही है कि वह जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार का गठन करेगी। मैं देखना चाहूंगा यह कैसे होने जा रहा है। क्या वे आसमान से आएंगे। हम उनके रास्ते में खड़े रहेंगे। देखते हैं वह कैसे हमें हटाते हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का इतिहास बलिदान का रहा है। पार्टी राज्य की जनता के दिलों में बसती है। बिना किसी का नाम लिए लेकिन स्पष्ट रुप से भाजपा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वह चुनाव के लिए लोगों के बीच घृणा फैला रहे हैं।

गौरतलब है कि अगले दिनों के भीतर देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर लोगों की नजरें जमी हुई है। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक कई चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इनके नतीजों का ऐलान 2 मई को होगा। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

















epmty
epmty
Top