कांग्रेस महासचिव ने थामा इस दल का दामन- मची गहमागहमी

कांग्रेस महासचिव ने थामा इस दल का दामन- मची गहमागहमी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं के बीच कथित रूप से चल रही गुटबाजी से नाराज होकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता अरुण शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ इंटक के जिला महामंत्री संजय शर्मा ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवाया है।

बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता अरुण शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए अपने हाथ में झाड़ू ले ली है। प्रदेश महासचिव के साथ इंटक के जिला महामंत्री संजय शर्मा भी उनके साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर झाड़ू लगाने में जुट गए हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छे लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की जनता इस बार भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को नकारने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जो अच्छे लोग दूसरी पार्टियों में फंसे हुए हैं वह आम जनमानस की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी में आ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक चल रही परिपाटी के मुताबिक एक बार कांग्रेस और एक मर्तबा भाजपा की सरकार आती है, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काम नहीं किए हैं। हिमाचल प्रदेश की सरकार को 5 साल पूरे होने जा रहे हैं, अब सरकार के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम आगे काम करेंगे।

epmty
epmty
Top