राहुल की असफ़लता छिपाने के लिए कांग्रेस कर रही पत्रकारों पर हमला: भाजपा

राहुल की असफ़लता छिपाने के लिए कांग्रेस कर रही पत्रकारों पर हमला: भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक वरिष्ठ महिला पत्रकार के खिलाफ दिये गए बयान की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की असफ़लता को छिपाने के लिए कांग्रेस पत्रकारों पर हमला कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता संम्बित पात्रा ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को धमकाने वाली भाषा बोली है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कैप्टन मानने से इनकार कर रहे हैं, उसकी खीज कांग्रेस पत्रकारों पर उतार रही है। 'एडिटर्स गिल्ट' और भारतीय प्रेस परिषद को यह मुद्दा उठाना चाहिए। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बताएं कि महिला पत्रकारों पर हमला कितना जायज है?"

उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से मीडिया को धमकी देना फैशन बन गया है। भाजपा मीडिया को सलाम करती है, हम मीडिया के साथ खड़े हैं।

भाजपा प्रवक्ता संम्बित पात्रा ने कहा कि सबसे ज्यादा गाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी ने डंडे से मारने की बात कही थी।

पंजाब कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब में चिंताजनक स्थिति है, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिरता रहना जरूरी है। राज्य की सीमाएं पाकिस्तान से सटी हुई हैं ऐसे में पंजाब में स्थिर सरकार का होना बहुत ज्यादा जरूरी है।

भाजपा प्रवक्ता संम्बित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की असफलता के चलते पंजाब में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। अनिश्चितता अब कांग्रेस का अंग बन चुका है।


वार्ता

epmty
epmty
Top