कांग्रेस ने प्रदेश इकाई के लिए पदाधिकारी नियुक्त किये

कांग्रेस ने प्रदेश इकाई के लिए पदाधिकारी नियुक्त किये

नई दिल्ली। कांग्रेस ने तेलंगाना प्रदेश इकाई के लिए 28 उपाध्यक्ष, 84 महासचिवों तथा 26 जिलों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। उन्होंने बताया की पार्टी ने पद्मावती रेड्डी, बी शोभा भास्कर, के पुष्पलीला, एम श्रद्धा गौड के साथ ही वरिष्ठ नेता सी किरण रेड्डी, सुधाकर गौड, जी विनोद, अनिल कुमार सहित 24 वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश संगठन के लिए कांग्रेस ने 84 महासचिवों की भी नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने राज्य के 26 जिलों के लिए जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा महासचिव भी नियुक्त किए हैं।

epmty
epmty
Top