खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस और बसपा

खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस और बसपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा एक बार फिर नाकाम साबित हुई। यूपी की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत की लय को बरकरार रखा। 7 विधानसभा सीटों में से 6 बीजेपी के खाते में गई है।

वहीं जातिवाद के जरिए ध्रुवीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस, बसपा और सपा उप-चुनाव में विफल रही है। पूरे विपक्ष के पास ना तो कोई ठोस रणनीति है और ना ही इनके प्रचार में कोई दम था। जबकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद चुनावी रैलियों का प्रतिनिधित्व किया और जीत के दमदार आवाज से आगामी 2022 चुनाव में नया जोश भरने का काम भी हुआ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए बिकरू कांड पर ब्राह्मणों और दलितों को टारगेट मान कर प्रचार कर रहा विपक्ष उपचुनाव में बीजेपी की चुनावी रणनीति से पार नहीं पा सका।

epmty
epmty
Top