चाचा भतीजे में जारी है टकराव- शिवपाल को अखिलेश ने किया बाहर

चाचा भतीजे में जारी है टकराव- शिवपाल को अखिलेश ने किया बाहर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एवं चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहा शीत युद्ध खत्म होने के बजाय लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की गई है उसमें प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव को जगह नहीं देते हुए रिश्तो में आई दरार को और अधिक चौड़ा कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नामों के माध्यम से अब अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच रिश्तो की कड़वाहट एक बार फिर से सामने आई है।

दरअसल समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई थी जिसे मंजूरी हासिल हो गई है। लेकिन सपा के स्टार प्रचारकों की इस सूची में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को शामिल नहीं किया गया है। जबकि हाल ही में उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया गठबंधन के अंतर्गत शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारक बनाया गया था। लेकिन अब समाजवादी पार्टी की ओर से 2 लोकसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।

epmty
epmty
Top