CM का बड़ा दावा- न्याय यात्रा में हो रहा राहुल के हमशक्ल का इस्तेमाल

CM का बड़ा दावा- न्याय यात्रा में हो रहा राहुल के हमशक्ल का इस्तेमाल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह यात्रा के दौरान अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुद यात्रा में खुद नहीं आते हैं बल्कि अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं।

असम के मुख्यमंत्री ने एक मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी डबल बॉडी का इस्तेमाल कर रहे हैं और राहुल गांधी अंदर आठ लोगों के बैठने वाले एक कमरे में रहते हैं।

ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में असम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह असम में एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है।

epmty
epmty
Top