CM योगी ने टोक्यों ओलम्पिक में भाग लेने वाले 10 खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

CM योगी ने टोक्यों ओलम्पिक में भाग लेने वाले 10 खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यों ओलम्पिक 2020 में हिस्से लेने वाले उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को वर्चुअल बातचीत कर उनका मनोबल बढाया।

मुख्यमंत्री बधवार को टोक्यों ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले 10 खिलाडियों प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सौरभ चौधरी, मेराज अहमद खान, अरविन्द सिंह, सीमा पुनिया, वंदना कटारिया, सतीश कुमार, शिवपाल सिंह एवं ललित कुमार उपाध्याय से वर्चुअल बाच कर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस काल खण्ड में आपके प्रयासों से नई पीढ़ी को स्फूर्ति एवं प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल खण्ड में आप द्वारा देश एवं प्रदेश की मान बढ़ाने के लिए किये जा रहे।

प्रयास नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ओलम्पिक में एकल खेल में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़, रजत पदक लाने वाले को चार करोड़ तथा कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी दो करोड़ तथा प्रतिभा करने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख रूपये तथा टीम खेल में स्वर्ण पदक लाने पर तीन करोड़, रजत पदक लाने पर दो करोड़, कांस्य पदक लाने पर एक करोड़ एवं प्रतिभाग करने पर 10 लाख रूपये सहयोग करती है।

epmty
epmty
Top