स्कूटर पर बैठीं सीएम- पहुंच गयी सचिवालय

स्कूटर पर बैठीं सीएम- पहुंच गयी सचिवालय

कोलकाता। बढ़ती महंगाई को लेकर पूरे देश के नागरिक परेशान हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया है।

पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बढ़ती महंगाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। उन्होंने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। वे आज बढ़ती महंगाई के विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठी और सचिवालय तक का सफर तय किया। इस दौरान कोलकाता के मेयर फरहाद हकीम भी उनके साथ शामिल रहे। स्कूटर फरहाद चला रहे थे, जबकि दीदी स्कूटर की पिछली सीट पर बैठी हुई थी। इस दौरान दीदी ने बैनर भी ले रखा था, जो कि उन्होंने अपने गले पर टांग रखा था। उक्त बैनर में लिखा हुआ था- आपकी जुबान पर क्या है- पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी, डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि। ममता बनर्जी द्वारा महंगाई के विरोध में निकाली गई इस रैली के तहत सचिवालय के कई कर्मचारी और अफसर भी ई-स्कूटी लेकर पहुंचे थे। घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से पूरे देश में उबाल है।

epmty
epmty
Top