CM को दहशत- केंद्र में फिर बनी BJP सरकार तो गैस सिलेंडर 2000 के पार

CM को दहशत- केंद्र में फिर बनी BJP सरकार तो गैस सिलेंडर 2000 के पार

कोलकाता। 24 परगना जनपद के संदेशखाली में गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड किए गए तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के मामले की वजह से बैक फुट पर दिखाई दे रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशंका जताई है कि अगर केंद्र की सत्ता में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तो रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 2000 रुपए तक कर दिए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को बुरी तरह डराते हुए आशंका जताई है कि अगर केंद्र की सत्ता में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तो अभी तक तकरीबन 1000 रुपए में मिल रहे रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 2000 रुपए तक कर दी जाएंगी।

झारग्राम जनपद के एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत कर केंद्र की सत्ता में एक बार फिर से कब्ज होती है तो वह रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 1500 रुपए या 2000 रुपए तक कर सकती है। ममता बनर्जी ने कहा है कि गैस सिलेंडर के दाम ₹2000 तक होने पर हमें एक बार फिर से खाना पकाने के लिए लकड़ी जलाने के पुराने तौर तरीके को अपनाना पड़ेगा।

epmty
epmty
Top