CM ने किया ऐलान-जल्द हटाए जाएंगे कोविड-19 प्रतिबंध

CM ने किया ऐलान-जल्द हटाए जाएंगे कोविड-19 प्रतिबंध

नई दिल्ली। देश और दुनिया के लोग कोविड-19 की महामारी से बुरी तरह से जूझ रहे हैं। देश के भीतर भी अभी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि हम जल्द ही कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने और आम लोगों के जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे।

समूचे विश्व के साथ भारत के लोग भी कोविड-19 के तौर पर आई कोरोना महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहे हैं। इस बीच गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभी देश और दिल्ली वासियों को आजादी के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पिछले 2 साल से देश और दुनिया कोविड-19 महामारी से बुरी तरह से जूझ रही है। हमारे देश के भीतर भी अभी कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है। लेकिन दिल्ली में कोरोना की यह पांचवीं लहर है, यही कारण रहा है कि देशभर में सबसे ज्यादा कोरोना की मार दिल्ली वासियों ने झेली है। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान ऐलान किया है कि हम जल्द ही कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने और आम लोगों के जनजीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे, हमारी ओर से उस दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी के लोगों के साथ सभी अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने जिस धैर्य के साथ इस महामारी का सामना किया है वह वास्तव में काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैलता है, लेकिन इसके लक्षण हल्के हैं। 13 जनवरी को दिल्ली में करीब 29,000 केस आए थे और दूसरी लहर में भी लगभग इतने केस थे। 29,000 केस के समय हमारे 2,500 से 3,000 बेड भरे थे।




epmty
epmty
Top