राम मंदिर के बाहर कांग्रेस नेताओं से झड़प-पार्टी का झंडा फाड़कर किया..

राम मंदिर के बाहर कांग्रेस नेताओं से झड़प-पार्टी का झंडा फाड़कर किया..

अयोध्या। श्री राम जन्म स्थली अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं की कुछ लोगों के साथ राम मंदिर के बाहर झड़प हो गई है। नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया गया। विरोध किए जाने पर झड़प कर रहे लोगों ने कांग्रेस के नेताओं को दूर तक दौड़ाया। आरोप है कि इस दौरान कुछ दूर पर मौजूद पुलिस पहले मूकदर्शक बनी रही बाद में बात बढ़ने पर झंडा छीन रहे लोगों को रोकने के प्रयास किए गए।

सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगवाई में कांग्रेस नेताओं का एक दल अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचा था। कांग्रेस नेताओं ने पहले अजय राय के साथ सरयू नदी पर पहुंचकर स्नान किया।

जैसे ही कांग्रेस नेताओं का यह दल रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही जमा कुछ लोगों के साथ उनकी झड़प हो गई। कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई कर रहे लोगों ने कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जब विरोध किया गया तो झड़प कर रहे लोगों ने कांग्रेस नेताओं को दूर तक दौड़ा लिया।

आरोप है कि इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस पहले तो मूकदर्शक बनकर इस झड़प और दुर्व्यवहार को देखती रही। बाद में बात बढ़ने पर झंडा छीन रहे लोगों को पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई।

इस बीच राम मंदिर के बाहर हुई इस घटना से स्थानीय कांग्रेसियों में रोष फैल गया है। कांग्रेस नेताओं का मौके पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं की ओर से हंगामा करते हुए नारेबाजी की जा रही है।

कांग्रेस के खिलाफ भी कुछ लोगों ने एकजुट होकर नारेबाजी शुरू कर दी है। उनका कहना है की राम मंदिर पर हिंदू धर्म से जुड़ा झंडा या फिर तिरंगा झंडा लेकर आना चाहिए था। यहां कांग्रेस का झंडा लेकर आने की क्या जरूरत है।

epmty
epmty
Top