मुख्यमंत्री को अंदेशा- परिणामों से छेड़छाड़ कर सकती है BJP- बोली कई...

मुख्यमंत्री को अंदेशा- परिणामों से छेड़छाड़ कर सकती है BJP- बोली कई...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में आशंका जताते हुए कहा है कि चुनाव परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी हेराफेरी कर सकती है, क्योंकि अभी तक कई ईवीएम गायब थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग के अंतिम आंकड़े जारी करने को लेकर भी चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फरक्का में आयोजित की गई चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आशंका जताई है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर सत्ता पर काबिज रहने के लिए हेराफेरी कर सकती है। क्योंकि अभी तक कई ईवीएम गायब थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के संपन्न हो चुके दो चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े जारी करने में हुई देरी को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए इलेक्शन कमीशन से पूछा है कि आखिर वोटिंग के अंतिम आंकड़े जारी करने में इतनी देरी क्यों हुई है?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी पर भी चिंता जताते हुए कहा है कि अचानक हुई वृद्धि न केवल परेशान करने वाली है बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता को लेकर भी संदेह उत्पन्न करती है।

epmty
epmty
Top