RSS में बदलाव- दत्तात्रेय होसबोले बने सरकार्यवाह

RSS में बदलाव- दत्तात्रेय होसबोले बने सरकार्यवाह

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़ा बदलाव हुआ है। दत्तात्रेय होसबोले को नया सरकार्यवाह बनाया गया है। भैयाजी जोशी की जगह अब दत्तात्रेय होसबोले जगह लेंगे।

भैयाजी जोशी इस पद पर पिछले लगभग 12 साल से थे। अब दत्तात्रेय होसबोले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में नया सरकार्यवाह बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी। इसी के तहत ओम की ध्वनि के साथ दत्तात्रेय होसबोले के नाम पर मुहर लग गई। दत्तात्रेय होसबोले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं। वे 1973 में आरएसएस के संपर्क में आये थे। वे कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री, राष्ट्रीय मंत्री और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद वे संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाये गए थे। वर्ष 2009 से वे सह सरकार्यवाह के रूप में कार्य कर रहे थे।








epmty
epmty
Top