चन्द्रशेखर का ऐलान- मजबूती के साथ चुनाव लडे़गी आजाद समाज पार्टी

चन्द्रशेखर का ऐलान- मजबूती के साथ चुनाव लडे़गी आजाद समाज पार्टी

एटा। भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने जनसभा में कहा कि उनकी पाटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।

भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्र शेखर आज़ाद ने एटा में जनसभा में कहा कि उनकी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने जनसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। बहन बेटियां सुरक्षित नही हैं। मुख्यमंत्री बंगाल में घूम रहे हैं और उत्तर प्रदेश में त्राहिमाम मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश की जनता पसंद नही कर रही है। इसलिए आने वाले चुनावों में आजाद समाज पार्टी जनता के लिए एक मजबूत विकल्प रहेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बहुजन समाज मे भाईचारा स्थापित करना और उनकी राजनैतिक शक्ति का अहसास कराना है। लंबे समय से यहां बहुजन समाज हाशिये पर है।





epmty
epmty
Top