मंत्रिमंडल का होगा विस्तार-तीन मंत्रियों ने दिए इस्तीफे, हुए मंजूर

मंत्रिमंडल का होगा विस्तार-तीन मंत्रियों ने दिए इस्तीफे, हुए मंजूर

नई दिल्ली। गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडॉउन शुरू हो गया है। एक से ज्यादा पद रखने वाले तीन मंत्रियों ने सरकार को अपने इस्तीफे थमा दिए हैं। जिन्हें स्वीकार भी कर लिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट से राज्य की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है।

शनिवार को गहलोत सरकार में 1 से ज्यादा पदों पर बैठे तीन मंत्रियों ने अपने अतिरिक्त पदों से इस्तीफा दे दिया है। मंत्रियों की ओर से दिए गए इस्तीफे सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिए गए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने शनिवार को ही कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर अपने इस्तीफे देने की पेशकश की थी। तीनों मंत्रियों के अपने पदो से इस्तीफा देने के बाद अब इनके पास केवल संगठन में पद रह गए हैं। शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। राजस्व मंत्री का पद त्याग करने वाले हरीश चौधरी फिलहाल पंजाब और रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस प्रभारी है। इन तीनों ही मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते अपने पदों से इस्तीफा दिया दे दिया है। इन तीन ताजा त्यागपत्रों को मिलाकर अब अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में 12 पद खाली हो गए हैं।



epmty
epmty
Top