मंत्रिमंडल विस्तार आज-शाम 5 बजे होगी शपथ

मंत्रिमंडल विस्तार आज-शाम 5 बजे होगी शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पद पर हुई ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत अब मंत्रिमंडल के गठन की कवायद में जुट गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर नए सीएम मंत्रियों के नामों पर विचार कर सकते हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत पूरा मंत्रीमंडल बनाने के प्रयासों में है। मंत्रिमंडल में 11 मंत्रियों के होने की संभावनाएं जताई जा रही है। मंत्रिमंडल का विस्तार आज शुक्रवार को हो रहा है। शुक्रवार की शाम 5 बजे मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

उत्तराखंड की राजनीति में पिछले कई दिनों तक चली उठापटक के बाद भाजपा विधान मंडल की बैठक में सांसद तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री चुने के जाने के बाद अब राज्य में मंत्रिमंडल के गठन की तैयारियां पुरजोर तरीके से चल रही है। उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार आज किया जा रहा है। शाम 5 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जानकारों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में चार ठाकुर और चार ब्राह्मणों के अलावा एक महिला व एक दलित चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।


मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मदन कौशिक राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं। नरेंद्रनगर से विधायक सुबोध उनियाल, बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य, चोबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भटट, खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, यम्केश्वर से विधायक रितु खंडूरी, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतिस्वरानंद, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत और श्रीनगर से विधायक धन सिंह रावत को मंत्री बनाए जाने की संभावनाएं जताई गई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जब हमें केंद्रीय नेतृत्व से नाम प्राप्त हो जाएंगे तो वह आज दोपहर बाद शपथ ले लेंगे। संसदीय बोर्ड नामों पर चर्चा कर रहा है, हाईकमान हमें नाम भेजेगा, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 11 मंत्री शपथ लेंगे।

epmty
epmty
Top