बसपा,भाजपा के कई नेता सपा में शामिल

बसपा,भाजपा के कई नेता सपा में शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा तथा बसपा छोड़कर कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अधिवक्ता सहजराम वर्मा ने इनको पार्टी में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाजवादी पार्टी में भाजपा से शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में प्रबोध गोस्वामी मंडल अध्यक्ष भाजपा बिसवां सीतापुर, मंजुला गोस्वामी, मोमिन खां वीडीसी, रामस्वरूप वीडीसी, मनोज सिंह एवं अखिलेश मिश्रा। बसपा के हैदर अली, इलियास खां, साबित अली, दिलीप रावत, विनोद रावत, तौफीक शेख, साबिर मंसूर भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। भाजपा छोड़कर जिलाजीत यादव एवं अरूण कुमार यादव ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



epmty
epmty
Top