बसपा, कांग्रेस और शिअद के नेता भाजपा में शामिल

बसपा, कांग्रेस और शिअद के नेता भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब मालवा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी(बसपा), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अनेक नेता और कार्यकर्ता आज अपने राजनीति दल छोड़ कर पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गये।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने यहां पार्टी मुख्यालय में इन नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुये इन्हें पूरा मान सम्मान प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार के 'सबका-साथ-सबका विकास' के नारे, केंद्र सरकार की किसान हितैषी और जन-हितैषी नीतियों को घरातल पर सार्थक होता देख कर अनेक राजनीतिक और सामाजिक के नेता भाजपा का दामन थम रहे हैं। अवसर पर संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी भी उपस्थित थे।

भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता बसपा के पूर्व विधायक बलदेव सिंह भट्टी(धर्मकोट), पूर्व चेयरमैन विमुक्त जाति भलाई बोर्ड और शिअद नेता मंजीत बुट्टर, फरीदकोट के रामोआना गांव से कांग्रेस के पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह, फाजिल्का के सीतो गन्नू गांव कांग्रेस के पूर्व सरपंच रविंदर सिंह, मुक्तसर के रुपाना गांव के समाज सेवक और विमुक्त जाति संघ पंजाब के उपाध्यक्ष सुखमंदर सिंह, फरीदकोट के देवीआला गांव के वरिष्ठ शिअद नेता नेता जसविंदर सिंह, मोगा के माड़ी गांव के अकाली दल के विमुक्त जाति विंग जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह चौहान, मोगा के अरोड़ा वंश सभा के महासचिव संजीव ग्रोवर तथा जगराओं हलका सिवियां के डॉ. राज पाल हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top