मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध- आखिर दीवार फांदकर किस इरादे से घुसा व्यक्ति

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध- आखिर दीवार फांदकर किस इरादे से घुसा व्यक्ति

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में उस समय बड़ी सेंध लग गई जब अंजान व्यक्ति मुख्यमंत्री के घर की दीवार को फांदकर भीतर घुस गया। पूरी रात मुख्यमंत्री के घर के भीतर रहे व्यक्ति पर जब आज सबेरे पुलिस वालों की निगाह पड़ी तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अरेस्ट किए गए व्यक्ति से पुलिस अफसर अब गहनता के साथ पूछताछ करने में लगे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल की सत्ता पर अभी तक अपनी मजबूत पकड बनाये बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में उस समय बड़ी सेंध लगी हुई दिखाई दी जब कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के घर के भीतर एक अंजान व्यक्ति दीवार फांदकर घुस गया। शनिवार की रात किसी समय दीवार फांदकर घर के भीतर घुसा व्यक्ति पूरी रात मुख्यमंत्री के आवास में रहा।

रविवार की सवेरे दिन निकलने पर जब सीएम आवास पर तैनात पुलिस वालों की निगाह मुख्यमंत्री के घर के भीतर दीवार फांदकर घुसे व्यक्ति पर पड़ी तो पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। सुरक्षित स्थान पर ले जायेगे व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ का सिलसिला चल रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आने के बाद चौतरफा बुरी तरह से हडकंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कमिश्नर विनीत गोयल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

epmty
epmty
Top