हो रहा विधानसभा चुनाव पर मंथन-कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक शुरू

हो रहा विधानसभा चुनाव पर मंथन-कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक शुरू

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पर पार्टी के अध्यक्ष, महासचिव एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक शुरू हो गई है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहनता के साथ मंथन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव और जन जागरण अभियान के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक की शुरुआत हो गई है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव और जन जागरण अभियान जैसे मुद्दों पर गंभीरता के साथ चर्चा की जाएगी। पंजाब कांग्रेस में मच रही अंतरकलह के बीच प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर बुलाई गई इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत करा सकते हैं।

उधर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्य के अन्य नेताओं के बीच चल रहे वाक युद्ध को लेकर भी चिंतित है। कैप्टन अमरेंद्र द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले ही नई पार्टी बनाने की घोषणा के बाद कांग्रेस की चिंताओं में और अधिक इजाफा हुआ है। क्योंकि कैप्टन के करीबी नेता कांग्रेस छोड़कर उनके साथ जा सकते हैं। यह बैठक 1 नवंबर से शुरू होने वाले संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया का हिस्सा बताई जा रही है। जिसका फैसला पिछले सप्ताह आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया गया था।



epmty
epmty
Top