बोम्मई को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए- पाटिल

बोम्मई को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए- पाटिल

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए।

पाटिल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में मराठी लोगों पर नजर रखी जा रही है और जानबूझ कर उन्हें परेशान भी किया जा रहा है। पाटिल ने कहा,"हमें उनसे पूछना चाहिए और कर्नाटक के मुख्यमंत्री को उन्हीं की भाषा जवाब देना चाहिए। अगर उनका व्यवहार इसी तरह का रहता है, तो हमें भी कोयना, वारना और सतारा जिलों में बांधों की ऊंचाई बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि इसके बिना बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक सरकार महाराष्ट्र की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है, तो उसे बर्दाश्त न करें। पाटिल महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। विधायक हसन मुशरीफ पर हमले का मुद्दा सदन में उठाते हुए उन्होंने कहा कि कल सीमावर्ती इलाके में मराठी भाइयों की सभा हुई थी। इस बैठक के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने व्यवस्था की थी कि इस बैठक में महाराष्ट्र का कोई नेता नहीं पहुंचे। पाटिल ने कहा कि जब पूर्व मंत्री मुशरीफ मराठी लोगों के समर्थन में वहां पहुंचे तो, उन पर लाठियां बरसाई गईं, जो बहुत ही गलत है।

epmty
epmty
Top