आरएसएस की जन्म स्थली में बीजेपी को झटका- कांग्रेस ले गई बाजी मार

आरएसएस की जन्म स्थली में बीजेपी को झटका- कांग्रेस ले गई बाजी मार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महाराष्ट्र में बनी सरकार बीएमसी चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। लेकिन इसी बीच आए पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के इलेक्शन के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका लगा है। इस मुकाबले में कांग्रेस की बल्ले बल्ले हो गई है। जबकि भाजपा के हाथ में अध्यक्ष का एक भी पद नहीं आ सका है।

सोमवार को घोषित किए गए पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद चुनाव के परिणामों में अंतर कलह से जूझ रही कांग्रेस की बल्ले बल्ले हो गई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस ने भाजपा के हाथ अध्यक्ष का एक भी पद नहीं आने दिया है। हालांकि भाजपा को उपाध्यक्ष के 3 पद हासिल हुए हैं लेकिन अध्यक्ष पद हाथ नहीं लगने से उसे झटका झेलने को मजबूर होना पड़ा है।

सोमवार को शनिवार के दिन हुुुए पंचायप समिति इलेक्शन के मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए गए थे।

गौरतलब तथ्य यह है कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले का गृह नगर भी नागपुर ही है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी यहीं से आते हैं।

कांग्रेस ने अध्यक्ष के 13 में से 9 पदों पर जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष के 13 पदों में से 8 पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है।

epmty
epmty
Top