BJP को दिया झटका-कैबिनेट मंत्री एमएलए बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल

BJP को दिया झटका-कैबिनेट मंत्री एमएलए बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए अपने विधायक बेटे के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया हैै। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता हरीश रावत और के सी वेणुगोपाल भी उपस्थित रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उत्तराखंड के बाजपुर से विधायक एवं अभी तक पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक संजीव आर्य भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित किए गए कार्यक्रम में उत्तराखंड के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक उनके बेटे संजीव आर्य ने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं के. सी. वेणुगोपाल भी उपस्थित थे। यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि यशपाल आर्य ने उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के पद पर भी अपना इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड में पिछले कुछ महीनों से दल-बदल का खेल चरम है. गढ़वाल मंडल से कांग्रेस विधायक राजकुमार व प्रीतम सिंह पवार के बाद कुमाऊं मंडल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जहां तमाम विधायकों को अपने पाले में कर राज्य में सियासी माहौल को अपने पक्ष में करने में जुटी है, वहीं कांग्रेस ने भी अंदरूनी स्तर पर भाजपा के बड़े नेताओं को अपने पाले में करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के इस तरह के सियासी हालात से आने वाले समय में चुनाव बेहद दिलचस्प हो जाएंगे।



epmty
epmty
Top