विधायक को दिखाया काला झण्डा

विधायक को दिखाया काला झण्डा

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बलिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ बलिया कांड के विरोध में सिविल लांइस क्षेत्र में होलकर समाज के कार्यकर्ताओं ने रविवार को काला झण्डा दिखाया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले गयी।

होलकर सेना के राष्ट्रीय महासचिव विवेक पाल टाइगर ने बताया कि क्षत्रिय समाज द्वारा सर्किट हाउस में उनका सम्मान समारोह था। उसी में शिरकत करने जाते समय होलकर समाज के कार्यकर्ताओं ने रविवार को काला झण्डा दिखाया। उन्होने आरोप लगाया कि विधायक के समर्थक और पुलिस ने उनके झण्डे छीन लिए और उनके साथ मारपीट भी किया और उनके तीन समर्थकों आर बी पाल, सुग्गल पाल और आकाश यादव को हिरासत में सिविल लाइंस थाने ले गयी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों उनके समाज के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी और विधायक सुरेन्द्र सिंह ने उसका खुला समर्थन किया था। उन्होने मीडिया के सामने आरोपी के बचाव में कहा था कि जरूरत पड़ी तो राजनीति भी छोड़ सकता हूं। श्री विवेक पाल ने कहा कि हम ऐसे विधायक को सवीकार नहीं करते तो आरोपी की खुला समर्थन करे।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने की बात का खण्डन किया। उन्होने कहा कि प्रजातंत्र है और प्रजातंत्र में सब कुछ चलता है। ये बच्चे हैं, इनके मन में कुछ रहा होगा जो उन्होने किया। वैसे कोई बात नहीं, वे हमारे बच्चे हैं।

epmty
epmty
Top