भाकियू अराजनैतिक नेता ने की टिकैत बंधुओं की संपत्ति की जांच की मांग

भाकियू अराजनैतिक नेता ने की टिकैत बंधुओं की संपत्ति की जांच की मांग

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के एनसीआर अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने चौधरी नरेश टिकैत एवं चौधरी राकेश टिकैत की संपत्तियों की जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के बाद से ही भाकियू अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारियों का टिकैत बंधुओं के साथ मतभेद चल रहा था।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष एवं कभी टिकैत बंधुओं के बेहद करीबियों में से एक रहे मांगेराम त्यागी ने आज प्रेसवार्ता आयोजित कर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की संपत्तियों की जांच कराए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चौधरी नरेश एवं राकेश टिकैत बंधु किसानों के हितों के मुद्दों से भटक गए हैं। आज भारतीय किसान यूनियन कुछ राजनीतिक दलों की बपौती बनकर रह गई है। हालात ऐसे बन चले हैं कि भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों एवं नीतियों को आज कुचल दिया गया है।

उन्होंने रहस्योदघाटन किया कि नवगठित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पदाधिकारियों का किसान आंदोलन के बाद से ही चौधरी नरेश एवं चौधरी राकेश टिकैत बंधुओं से मतभेद चल रहा था।

उल्लेखनीय है कि मांगेराम त्यागी ने इसी महीने की 9 मई को भारतीय किसान यूनियन से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा है कि अब वह भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के माध्यम से देश के किसानों की लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि महेंद्र सिंह टिकैत को आदर्श मानते हुए और उनकी नीतियों पर चलकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों की सच्ची लड़ाई लड़ेगी।

epmty
epmty
Top