भाजयुमो ने नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी- इन्हें दी यहां की जिम्मेदारी

भाजयुमो ने नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी- इन्हें दी यहां की जिम्मेदारी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। शिवेंद्र विक्रम शाही को लखनऊ का लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी की सूची जारी कर दी है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक अंकुश यादव को लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है।

अमन सिंह चौहान सीतापुर, अमन मिश्रा लखीमपुर खीरी की धोरहरा लोकसभा सीट, हर्षवर्धन सिंह हरदोई, विशाल सिंह मिश्रिख, प्रशांत सेठ उन्नाव, नितिन मित्तल मोहनलालगंज, शिवेंद्र विक्रम शाही लखनऊ, नौमिश त्रिपाठी रायबरेली, हर्षवर्धन सिंह बाराबंकी, राहुल गुप्ता अयोध्या, दिवाकर सिंह अंबेडकर नगर, अमरेंद्र शुक्ल बहराइच, विवेक सिंह मोनू केसरगंज, निखिल मणि त्रिपाठी श्रावस्ती एवं शिवांजलि पांडे गोंडा के लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

epmty
epmty
Top