बजने जा रहा BJP का डंका- 6 में से पांच ब्लाक प्रमुख पदों पर जीत निश्चित

बजने जा रहा BJP का डंका- 6 में से पांच ब्लाक प्रमुख पदों पर जीत निश्चित

हरिद्वार। जनपद में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के अलावा ब्लाक प्रमुख के 6 में से 5 पदों पर भाजपा प्रत्याशियों के सामने किसी अन्य दल का उम्मीदवार नहीं ठहर सका है। जिसके चलते अब इन सभी पदों पर भाजपा का परचम लहराना सुनिश्चित हो गया है।

दरअसल हरिद्वार में पिछले दिनों हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को भारी कामयाबी हासिल हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के 6 में से 5 पदों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा किसी भी अन्य दल के उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। विपक्ष की ओर से चुनौती नहीं मिलने पर अब 6 में से 5 ब्लॉक प्रमुख पदों के अलावा जिला पंचायत और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का परचम सुनिश्चित हो गया है।

पार्टी के इस बेजोड़ प्रदर्शन से उत्साहित हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा के शानदार प्रदर्शन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मेहनत एवं संगठन के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम बताया है।

दरअसल वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा झटका हरिद्वार जनपद की सीटों पर ही लगा था। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जनपद की 11 में से 8 सीटों पर इलेक्शन हार गई थी।

epmty
epmty
Top