भाजपा का पेट्रोल-डीज़ल कीमतें कम करने को लेकर चन्नी को पत्र

भाजपा का पेट्रोल-डीज़ल कीमतें कम करने को लेकर चन्नी को पत्र

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से केंद्र की तर्ज पर राज्यवासियों को भी पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कमी कर राहत प्रदान करने की मांग की है।

प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार ने देश की जनता को दीपावली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: पाँच और दस रूपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क की कटौती कर राहत प्रदान की है जिसका पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी वैट कम कर जनता को राहत प्रदान की है जिससे अब चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रूपये तथा डीजल 82.64 रूपये प्रति लीटर हो गया है जबकि पंजाब में इस पेट्रोल 106.20 रूपये तथा डीजल 89.83 रूपये प्रति लीटर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी अब अपने हिस्से का वैट कम कर तेल की कीमतों में प्रदेश की जनता को राहत देनी चाहिये।

डॉ. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश तथा उड़ीसा आदि राज्यों ने भी अपने यहां वैट कम कर जनता को राहत दी है। पंजाब को भी अब इसका जल्द अनुसरण करना चाहिये इससे चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की सीमाओं के निकट चल रहे पेट्रोल पम्पों को भी लाभ मिलेगा।




वार्ता

epmty
epmty
Top