रंग ला रहा है भाजपा का डैमेज कंट्रोल-अब एक और ने कहीं यह बात

रंग ला रहा है भाजपा का डैमेज कंट्रोल-अब एक और ने कहीं यह बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा देकर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाहर आने के बाद 2 विधायकों के भाजपा छोड़कर चले जाने के बाद शुरू हुए भाजपा के डैमेज कंट्रोल की कवायद लगातार रंग दिखाने में लग गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की और से अपने भाजपा छोड़कर जाने की स्थिति साफ करने के बाद अब एक और एमएलए ने भी अपनी स्थिति को पूरी तरह से साफ कर दिया है।

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सरकार से बाहर आते हुए पार्टी छोड़ने के बाद शुरू हुए पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों के सिलसिले को थामने के लिए सक्रिय हुए भाजपा नेतृत्व का डैमेज कंट्रोल अब अपना असर दिखाने लगा है। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्म सिंह सैनी की ओर से भाजपा छोड़कर जाने की राजनीति क्षेत्रों में चल रही अटकलों पर विराम लगाने के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के एक और करीबी भाजपा विधायक ममतेश शाक्य की ओर से भी भाजपा छोड़कर जाने की खबरों का खंडन किया गया है। बीजेपी एमएलए ममतेश शाक्य की ओर से साफ किया गया है कि वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में है और भारतीय जनता पार्टी मैं ही रहेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे। उधर महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ आने का ऐलान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उनके साथ चुनाव प्रचार करने की बात कही है।



epmty
epmty
Top