BJP की कांग्रेस आरएलडी के घर में सेंधमारी- कई बड़े नेता हुए भगवाधारी

BJP की कांग्रेस आरएलडी के घर में सेंधमारी- कई बड़े नेता हुए भगवाधारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल को जोर का झटका देते हुए उसके घर में सेंधमारी कर दोनों पार्टियों के कई बड़े नेताओं को अपने दल में शामिल करते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राजधानी लखनऊ स्थित राज्य मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक ने राष्ट्रीय लोकदल एवं कांग्रेस समेत कई अन्य दलों को छोड़कर आए नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

व्यापारी नेता के रूप में विख्यात और पहले भी बीजेपी से जुड़े रहे बनवारी लाल कंछल एक बार फिर से भगवा चोला धारण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सिपाही बन गए हैं। नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पिछले दिनों ही राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद के अलावा रालोद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सरदार मंजीत सिंह भी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। अशोक कुमार कुशवाहा ने भी आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले अवधेश कुमार सिंह भी भगवाधारी हो गए हैं।

पंचायती राज अधिकारी रहे उमाशंकर मिश्रा सेवा निवृत होने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं आरएलडी छोड़कर इस्तीफा देने वाले आरिफ मोहम्मद ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वेद प्रकाश शास्त्री भी रालोदिए से आज भाजपाई हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को सरकारी कामकाज के दौरान बिक्री कर अधिकारी से मारपीट करने और उन्हें जान माल की धमकी देने के आरोप में वर्ष 1991 की 6 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में अदालत द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई थी।

epmty
epmty
Top