BJP के कुनबे में फिर हुई बढ़ोतरी-पूर्व आईपीएस समेत कई शामिल

BJP के कुनबे में फिर हुई बढ़ोतरी-पूर्व आईपीएस समेत कई शामिल

लखनऊ। अपने परिवार को लगातार बड़ा करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी में आज एक बार फिर से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी ने शामिल होने की घोषणा की है। इनके अलावा मैथिली समाज के भी अनेक प्रबुद्धजन भारतीय जनता पार्टी में आज शामिल हुए हैं।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राजधानी स्थित राज्य मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में आयोजित किये गये कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को छोड़कर आए कई नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। राज्य मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज झा एवं मैथिली समाज के भी अनेक प्रबुद्धजनों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया है कि वर्ष 2014 के दौरान जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव हुए थे, उस समय अनेक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद वर्ष 2017 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी यही हुआ और हमने वर्ष 2019 में भी फिर से उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी की जीत में अन्य दलों से आए नेताओं का अहम योगदान रहा था। उन्होंने बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज झा डीआईजी के पद से रिटायर हुए हैं। वह मिथिला मंच के संरक्षक रहे हैं और अब अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। किरण जाटव जो कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी से आई हैं और समाजवादी पार्टी के टिकट पर देवबंद सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है, उन्होंने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के कवि मेरठ निवासी सौरभ जैन सुमन भी भाजपा में शामिल हुए हैं। उनकी पत्नी को वर्ष 2019 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से टिकट मिला था, मगर उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। मनीषा सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आगरा से जुड़ी हुई है और भारतीय किसान यूनियन भानू गुट में भी शामिल रह चुकी है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले अन्य लोगों में आगरा से शबाना खंडेलवाल, सिधौली ब्लाक के ब्लाक प्रमुख सपा नेता राम भक्त रावत, मिथिला मंच लखनऊ के अध्यक्ष जितेंद्र झा, बसपा के राम सिंह द्वारा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।



epmty
epmty
Top