चुनाव में हिंसा को लेकर BJP का आज बंद- सरकार ने नहीं दी परमिशन

चुनाव में हिंसा को लेकर BJP का आज बंद- सरकार ने नहीं दी परमिशन

नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज राज्य के भीतर 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है। ममता सरकार की ओर से किसी भी बंद या हड़ताल की परमिशन देने से इंकार कर दिया गया है। सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज खोलने एवं जरूरी सेवाओं को चालू रखने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव के दौरान हुई हिंसा और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की ओर से कहा गया है कि नगर निगम चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और अलग-अलग स्थानों पर सैकड़ों लोग मतदान के लिए बनाए गए बूथों के भीतर तक गए। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचला जा रहा है। इसलिए हमने सोमवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बंगाल बंद का कांग्रेस की भी ओर से समर्थन किया गया है। उधर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने किसी भी बंद अथवा हड़ताल की राज्य में अनुमति देने से इंकार कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि सोमवार को अन्य दिनों की तरह सभी स्कूल कॉलेज खुले रहेंगे और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के भीतर जरूरी सेवाएं चलती रहे और इनमें कोई व्यवधान नहीं आए।

epmty
epmty
Top