BJP की जन विरोधी नीतियों का डटकर करना है मुकाबला- करन

BJP की जन विरोधी नीतियों का डटकर करना है मुकाबला- करन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

रुड़की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के रुड़की पहुंचने पर विधायक फुरकान अहमद व वीरेंद्र जाती, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपालनारसन एवं प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का लँढोरा सद्भावना सम्मेलन में पहुंचने से पूर्व रामपुर स्थित विधायक के आवास पर जोरदार ढंग से स्वागत किया जाने के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने की बात करती है तो कांग्रेस भाईचारे व सद्भावना की बात करती है। उन्होंने मंहगाई, बढ़ते अपराध, भ्र्ष्टाचार मुद्दे पर भाजपा की खिंचाई की तथा कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना है एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की ही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद प्रधान, चौधरी राजवीर सिंह रोड, मनोज जैनथ, राव मुन्ना, मोहम्मद जुलफान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top