रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपा नेता ईश्वर मावी।

रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपा नेता ईश्वर मावी।

लोनी शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर परमेंद्र जांगड़ा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिला महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि, सतपाल प्रधान व पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भी दौड़ लगाई भारतीय एकता दिवस पर आयोजित दौड़ में लोनी शहर के भी सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रन फॉर यूनिटी इंद्रापुरी से होते हुए 2 न. बस स्टैंड पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संपन्न हुई।






इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के अखंड भारत के सपने को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर पूरा किया है।


सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक विधान एक निशान और एक संविधान को लागू करने का काम किया है।

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने एक विधान एक निशान और एक संविधान को लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कुछ नहीं हो सकती।


इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुदेश भारद्वाज,राहुल श्यामसुंदर, सभासद रोहित भारद्वाज, रवि शर्मा, अजय गर्ग, संतोष कुमार, सुनील फ़ौजी, अशोक भाटी व सूरज मावी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top