बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा आज सांगठनिक मामलों की समीक्षा करेंगे

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा आज सांगठनिक मामलों की समीक्षा करेंगे

नई दिल्ली । इस वर्ष हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा आज सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी की मुख्य चुनौती

भारतीय जनता पार्टी इन तीनों राज्यों में सत्ता में है और हाल में हुए लोकसभा चुनावों में भी उसने यहां सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके सामने हरियाणा में कांग्रेस, झारखंड में कांग्रेस.झामुमो गठबंधन और महाराष्ट्र में कांग्रेस.राकांपा मुख्य चुनौती हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी

वहीं दूसरी ओरए पश्चिम बंगाल में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों की बड़ी सफलता के बाद पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए हर बूथ तक अपने संगठन को मजबूत करने जा रही है। उसकी नजर तेलंगाना और ओडिशा पर भी है।

भारतीय जनता पार्टी को वहां बेहतर संभावनाएं

इन राज्यों में चुनावों में भले ही चार से पांच साल हों गए हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी को वहां बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं। सदस्यता अभियान व संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगालए ओडिशा व तेलंगाना के कोर ग्रुप संग बैठकें की है।

पश्चिम बंगाल में जनता भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में स्वीकार करने को तैयार है

तीनों राज्यों की अलग.अलग बैठकों में संगठन के विस्तार के साथ भावी रणनीति को लिए केंद्र ने दिशा.निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसारए भारतीय जनता पार्टी इन तीनों ही राज्यों में अगले विधानसभा चुनावों में सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर तैयारी करने जा रही हैए जिसकी शुरुआत संगठन मजबूती व हर बूथ पर पार्टी के सदस्यों की मौजूदगी से होगी। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि पश्चिम बंगाल में जनता भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में स्वीकार करने को तैयार है।

Next Story
epmty
epmty
Top