BJP कार्यकर्ताओं को मिलेगा दिवाली गिफ्ट-सारी तैयारियां पूरी

BJP कार्यकर्ताओं को मिलेगा दिवाली गिफ्ट-सारी तैयारियां पूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उन्हें चुनाव के लिए पूरी तरह सक्रिय करने हेतु दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें अपनेपन का एहसास कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अपने 3000000 कार्यकर्ताओं को दीपावली के मौके पर तोरण द्वार और कमल रूपी दीए उपहार में देगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं को दिवाली गिफ्ट देने के लिए एक योजना तैयार की गई है। योजना का मकसद कार्यकर्ताओं को अपनेपन का एहसास कराते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें सक्रिय करना है। इसके लिए भाजपा की ओर से पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रदेश के सभी जनपदों में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के लिए दिवाली गिफ्ट का वितरण किया जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए इस काम में भाजपा के सभी प्रकोष्ठांे और मोर्चा पदाधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। दिवाली गिफ्ट के लिए भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को पात्र माना गया है। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कार्यकर्ता दिवाली गिफ्ट के बगैर छूटना नहीं चाहिए। भाजपा के प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने बताया है कि बूथ कार्यकर्ता भाजपा परिवार की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। हम एक साथ काम करते हैं और पार्टी को मजबूत बनाते हैं। हमारे यहां उपहार देने की परंपरा रही है। लिहाजा इस बार भी पार्टी नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं को उपहार दिया जाएगा।



epmty
epmty
Top