BJP प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान

BJP प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान

लखनऊ। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। 323 सदस्यों की इस लिस्ट में 94 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं। सबसे अधिक 58 सदस्य ब्रज क्षेत्र से बनाये गये हैं।

आगामी 15 मार्च को भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक होनी है। इससे पूर्व ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 323 सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 94 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं। 15 मार्च को जो बैठक होगी, उसमें पंचायत चुनाव को लेकर भी मंथन किया जायेगा। यूपी प्रदेश अध्यक्ष का पद भार संभालने के बाद स्वतंत्र देव सिंह की यह पहली बैठक है। प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, मंत्री स्मृति इरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य शामिल हैं। कार्यसमिति में पश्चिम क्षेत्र से 58, ब्रज क्षेत्र से 64, कानपुर से 45, अवध क्षेत्र से 46 व काशी क्षेत्र से 57 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है।

epmty
epmty
Top