BJP ने सुनील बंसल की UP से विदाई कर केंद्र भेजा-धर्मपाल को सौंपी कमान

BJP ने सुनील बंसल की UP से विदाई कर केंद्र भेजा-धर्मपाल को सौंपी कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल करते हुए अभी तक यूपी में प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान संभाल रहे सुनील बंसल को अब केंद्र में भेज दिया है। उनके स्थान पर झारखंड प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने धर्मपाल प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड को अब उत्तर प्रदेश में महामंत्री संगठन के पद पर तैनात किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश भाजपा के सह संगठन मंत्री धर्मवीर को अब उत्तर प्रदेश से हटाकर झारखंड में प्रदेश महामंत्री संगठन पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी तरह एक अन्य नियुक्ति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने अभी तक उत्तर प्रदेश में प्रदेश महामंत्री संगठन का पदभार संभाल रहे सुनील बंसल को अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देते हुए उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल उड़ीसा एवं तेलंगाना में प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

epmty
epmty
Top