भाजपा एक बार फिर से सपा पर पड़ी भारी- ब्लाक प्रमुख चुनाव में जीत

भाजपा एक बार फिर से सपा पर पड़ी भारी- ब्लाक प्रमुख चुनाव में जीत

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी को अपने ही गृह जनपद में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हार का मुंह देखने को मजबूर होना पड़ा है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी ने सपा के समर्थन से चुनाव लड़ रही उम्मीदवार को आधा दर्जन वोटों से शिकस्त दे दी है।

इटावा जनपद के चकरनगर ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव की शुक्रवार को मतगणना की गई। भारी गहमागहमी और सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच की गई मतगणना के परिणाम को लेकर जिलेभर के राजनीति के जानकारों की निगाह लगी हुई थी।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की दुखद मौत के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी को भी काफी उम्मीदें बनी हुई थी।

शुक्रवार को हुई वोटों की गिनती के बाद जब परिणाम घोषित किया गया तो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ रही राधा देवी को विजय घोषित किया गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार प्रमिला देवी को 6 वोटों से शिकस्त देते हुए ब्लाक प्रमुख के पद पर अपना कब्जा कर लिया।

पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जीत मिलते ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए।

epmty
epmty
Top