मोदी लहर के बावजूद इन राज्यों में नहीं जीत पाए थे भाजपा के सांसद

मोदी लहर के बावजूद इन राज्यों में नहीं जीत पाए थे भाजपा के सांसद

नई दिल्ली। 2014 के लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रही, मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में 11 प्रदेश एवं केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा का एक भी लोकसभा सांसद नहीं है और साथ ही 7 ऐसे राज्य एवं केंद्र शासित राज्य हैं, जहां भाजपा ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर रखा है। जानने के लिए पढ़िए खोजी न्यूज़ की खबर .......

2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जब प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारा गया तो 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर का ही नतीजा था कि भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बना ली थी। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने शपथ ली तो पूरे देश में जैसे भाजपा की लहर निकल पड़ी। 2019 के लोकसभा चुनाव आए तो फिर से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार होने के कारण भाजपा को एक बड़ी जीत मिली और भाजपा ने 303 सांसदों के बलबूते 2019 में फिर से मोदी सरकार बनाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भाजपा ने देश के लोकसभा चुनाव में 303 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत तो भले ही पा लिया लेकिन अभी भी इस देश के 36 प्रदेश एवं केंद्र शासित राज्यों में से 11 स्टेट ऐसे हैं, जिनमें भाजपा के सिम्बल कमल के फूल के निसान पर एक भी सांसद नहीं है। इसके विपरीत 7 केंद्र शासित राज्य एवं प्रदेश ऐसे हैं, जहां भाजपा ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ किया हुआ है। इन राज्यों में विपक्ष का कोई भी सांसद नहीं है।

अगर हम बात करें अंडमान एंड निकोबार केंद्र शासित राज्य की तो 1 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में भाजपा के सिंबल पर कोई भी सांसद नहीं है। इसके साथ ही 25 लोकसभा सीट वाले आंध्र प्रदेश में भाजपा के खाते में जीरो का निशान लगा हुआ है। इसी तरह केरल में भी 20 लोकसभा सीटों में से भाजपा के खाते में जीरो 0 है, तो लक्ष्यदीप की 1 लोकसभा सीट, मेघालय की 2 लोकसभा सीट, मिजोरम की 1 लोकसभा सीट, नागालैंड की 1 लोकसभा सीट, पांडुचेरी की 1 लोकसभा सीट, सिक्किम की 1 लोकसभा सीट, तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीट में भाजपा के खाते में जीरो का निशान चमका हुआ है।

इसके अलावा 7 प्रदेश एवं केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ किया हुआ है। इनमें से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने सभी सीटें जीती हुई हैं । हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर 10, उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 5, त्रिपुरा की 2 लोकसभा सीटों पर दो, चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर 1, लद्दाख की 1 लोकसभा सीट पर 1 तथा देश की राजधानी दिल्ली की लोकसभा सीट 7 में से 7 सीटें जीतकर भाजपा ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ किया हुआ है। इसके अलावा राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 24 पर बीजेपी के सिंबल पर लोकसभा के सांसद जीते हुए हैं तो वही मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा के कमल के फूल के निशान पर भाजपा सांसद देश की लोकसभा में काम कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top