बीजेपी सांसदों ने बदला तुगलक लेन का नाम- घरों के बाहर नेम प्लेट पर....

नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर से सड़क का नाम बदलने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों द्वारा अपने आवास के बाहर तुगलक लेन की जगह विवेकानंद मार्ग लिखे जाने से हरकत में आई विपक्षी पार्टियों ने नाम बदलने को इतिहास से छेड़छाड़ बताया है।
राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिनेश शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सरकारी आवास के बाहर तुगलक लेन के स्थान पर विवेकानंद मार्ग लिखा गया है।
हालांकि तुगलक लेन सड़क मार्ग के नाम को अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बदल गया है, इसके बावजूद तुगलक लेन सड़क का नाम विवेकानंद मार्ग लिखे जाने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने इसे इतिहास के साथ छेड़छाड़ करार दिया है।
उधर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि मुगल शासकों के नाम हटाकर देश में भारतीय महापुरुषों के नाम दिए जाने चाहिए।
Next Story
epmty
epmty