भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आईना- कही यह बडी बात

भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आईना- कही यह बडी बात

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी को आईना दिखाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जमकर तारीफ की और कहा कि हमारे परनाना पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने आलोचकों को भी मौका दिया है। यहां तक कि एक आलोचक को उन्होंने लोकसभा का अध्यक्ष तक बना दिया था

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने युवा उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि मौजूदा नेता सत्ता के नशे में इतनी बुरी तरह मदहोश हैं कि उन्हें अपनी आलोचना पसंद नहीं है और वह आलोचना करने वालों का बड़ा नुकसान करने की मंशा रखते हुए उसे अंजाम भी देते हैं। जबकि हमारे परनाना पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने आलोचकों को भी मौका दिया है और उन्होंने एक आलोचक को लोकसभा का अध्यक्ष तक बनवा दिया था।

सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि जिस समय वर्ष 1947 के दौरान पहली बार लोकसभा का गठन हुआ था तो उस वक्त मावलंकर जी लोकसभा के अध्यक्ष बने थे। लेकिन कुछ समय बाद ही उनका दुखद निधन हो गया था। इसके बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तय किया कि सरदार हुकम सिंह को वह लोकसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपेंगे।

सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि हमने कभी भी लीडर बनकर नहीं बल्कि जनता का सेवक बनकर काम किया है। कोरोना काल के दौरान खुद की जिंदगी को खतरे में डालकर अपने निजी पैसों से लोगों की सेवा के लिए सांसद रसोई चलाकर भोजन की व्यवस्था कराई गई जिससे कोई व्यक्ति भूखा नहीं सो सके। उन्होंने कहा है कि बड़ा आदमी वह होता है जिसके साथ कोई अपने को छोटा महसूस नहीं करें।

epmty
epmty
Top