भाजपा सांसद बोले- जिन्होने देश को लूटा, वे सभी जायेंगे जेल

भाजपा सांसद बोले- जिन्होने देश को लूटा, वे सभी जायेंगे जेल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद व काशी क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने सोमवार को कहा कि देश को जिन परिवारों ने लूटा था, उन परिवारों से एक- एक पाई निकाल कर सरकार के खजाने में डाली जा रही है, तो इंडिया समूह को बहुत दर्द हो रहा है।

सुलतानपुर की सांसद मेनका गांधी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में आये अमरपाल मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार की जीरो टालरेंस नीति से इंडी समूह को तकलीफ हो रही है। देश को जिन परिवाराें ने लूटा है,उन परिवारों को एक एक पाई का हिसाब देना होगा।

अमरपाल मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार में जो भी दोषी पाया जाएगा,वो चाहे भाजपा का होगा, समाजवादी या कांग्रेस या अन्य दल का होगा बख्शा नही जाएंगा।

उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार का एक ऐसा समय भी था कि किसी जाति विशेष में जन्म लेना पड़ता था तब नौकरी मिलती थी। हमारी सरकार ने उसको समाप्त किया है। योग्यता के आधार पर हमने नौकरी देने का काम किया हैं। आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद गंगा पर पहले कोई काम नहीं हुआ था। हम 10 साल में गंगा के प्रति निर्मल भाव से निर्मल करने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने बजट की एक एक पाई लगाने का काम किया है।

अमरपाल मौर्य ने लखनऊ की गोमती नदी पर सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बन रिवर फ्रंट पर अखिलेश यादव को भ्रष्टाचार में रहते हुए कहा कि परियोजना के तमाम अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने कहा 2014 एवं 19 में जो वादे किए गए थे उसे पूरा कर दिया गया है।

काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि घोषणा पत्र में विकास, कल्याण और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की मोदी की गारंटी का रोड मैप प्रदर्शित किया गया है।उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। जिस तरह से भाजपा ने धारा 370, तीन तलाक और श्री राम मंदिर के निर्माण के अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। इसी तरह वह अपना वादा पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेगी।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top