BJP सांसद ने दिया अटपटा बयान-साधु संतों का ध्यान भंग करती है अजान

BJP सांसद ने दिया अटपटा बयान-साधु संतों का ध्यान भंग करती है अजान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान देते हुए राजनैतिक क्षेत्रों में गर्माहट उत्पन्न कर दी है। भाजपा सांसद ने नमाज के दौरान होने वाली अजान के शोर पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे ना केवल साधु संतों का ध्यान भंग होता है बल्कि गंभीर मरीजों को भी परेशानियां होती हैं।

भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार की देर रात राम मंदिर के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि सवेरे 5.00 बजे से आसपास वातावरण में तेज आवाजें आने लगती है। इससे तमाम बीमार लोगों की नींद खुल जाती है और इस आवाज से उन्हें भारी तकलीफ होती है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में साधु संतो द्वारा प्रातः कालीन साधना किए जाने का समय भी होता है और उसी दौरान श्री भगवान की आरती भी उतारी जाती है। इसके बाद भी सुबह-सुबह तेज आवाज आती रहती हैं। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत सनातननिओं का देश है। अन्य सभी देशों के जन्म हुए हैं जबकि हमारे देश को किसी ने जन्म नहीं दिया है। इसलिये लिहाजा हमारा कभी मरण भी नहीं होगा। जबकि जिन देशों ने जन्म लिया है उनका अंत होना सुनिश्चित है। भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम कि हम संतान हैं। कांग्रेस के ऊपर हमलावर होते हुए भाजपा सांसद ने कहा है कि अदालत में श्री राम के अस्तित्व को झूठलाने के तमाम प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि लाउडस्पीकर पर सवेरे सवेरे शोर किया जाना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि जब हम लाउडस्पीकर लगा देते हैं तो विधर्मियों को आपत्ति होने लगती है और इस्लाम में दूसरे धर्म की आवाज सुनने को जायज नहीं माने जाने की बात कहीं जाने लगती है।



epmty
epmty
Top