मंत्रियों के संग भाजपाईयों ने बांटे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र

मंत्रियों के संग भाजपाईयों ने बांटे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व मंत्री कपिल देव संग भाजपाईयों ने शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र बांटे और कहा कि यह दिन दीपावली की तरह मनाया जाएगा।

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य-दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर देश भर में उत्साह है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नीलम बुक स्टोर निकट मेहता क्लब नई मंडी से पद यात्रा निकाली।


जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा होगा, उस समय सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के मंदिरों में क्षेत्रवासियों संग सीधा प्रसारण देख रहे होंगे। उन्होंने कहा कि जो सपना हम बरसों से देखते आ रहे थे, आज वो पूरा होने जा रहा है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि हम सब देशवासी इस दिन को दीपोत्सव के रूप में दिवाली की तरह मनाएंगे। यह दीपावली जैसा पर्व इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा, जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्री राम चंद्र जी की पुनः वापसी हो रही है।

पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, जिला मंत्री रेणु गर्ग, मंडल अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, दीपक मित्तल, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, पवन छाबड़ा मंडल महामंत्री, कमल शर्मा मीडिया प्रभारी आदि कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। सभी जनपदवासी अपने घरों, दुकानों, बाजारों को सजाकर दीपक जलाएंगे। आज हम सब का सपना सच होने जा रहा है। इस पर्व को हम दिवाली के जैसे, बल्कि उससे भी बढ़कर मनाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, सभासद अचिंत मित्तल, शोभित गुप्ता, प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, देवेश कौशिक, राजीव कुमार, अमित कुमार, रजत कुमार, प्रशांत, मोहित कुमार, रविकांत, मनोज वर्मा, विजेंद्र पाल, सुशील गोयल, तरुण पाल, नरेंद्र चौधरी, मोनू कुमार, रवि कुमार आदि सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top