दिल का दौरा पड़ने से भाजपा नेत्री का हुआ निधन- लड़ा था चुनाव

दिल का दौरा पड़ने से भाजपा नेत्री का हुआ निधन- लड़ा था चुनाव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। 42 वर्षीय भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार तथा बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट अपने स्टाफ के साथ गोवा गई हुई थी। सोमवार की रात पडे दिल के दौरे के बाद आज सवेरे भाजपा नेत्री का निधन हो गया है।

मंगलवार को हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने के दुखद निधन हो गया है। टिकटॉक स्टार एवं बिग बॉस फेम 42 वर्षीय भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थी। जहां सोमवार की देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को भाजपा नेत्री का निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि अपनी मौत से चंद घंटे पहले ही भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी फोटो अपलोड की थी। जिसके ऊपर सोनाली फोगाट ने लिखा था कि ऑलवेज रेडी, दबंग लेडी, रियल बॉस लेडी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने आदमपुर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह इस चुनाव में हार गई थी।

epmty
epmty
Top